बिलारी। क्षेत्र के अमरपुरकाशी गांव में अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से संस्थान की भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया।
अमरपुरकाशी की दि सोसाइटी फॉर एग्रो इंड्रस्ट्रीयल एजुकेशन इन इंडिया संस्थान की आराजी गाटा संख्या 279 को लेकर सक्षम अदालत में चल रहे वाद का फैसला संस्थान के हक में आ चुका है। इसी फैसले का क्रियान्वयन कराने के लिए न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या छह मुरादाबाद के डिक्री आदेश का पालन कराने अहले कमीशन ताराचंद सैनी पहुंचे। थाना बिलारी से उचित पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।
इस दौरान जेसीबी मशीन चलवाकर संस्थान की भूमि पर अस्थायी रूप से रखे गए गोबर, उपले और कूड़े के ढेर का हटवा दिया गया।
संस्थान के प्रबंधक ने बताया कि अब संस्थान के अधीन संचालित शिक्षण संस्थाओं के छात्र बेहतर तरीके से इस भूमि को खेलों के अभ्यास में उपयोग कर सकेंगे। अदालत के आदेश का मौके पर पालन कराए जाने के दौरान पूर्ण शांति बनी रही। जेसीबी मशीन से संस्थान भूमि के समतलीकरण के दौरान जिन ग्रामीण महिलाओं के उपले रख लिए थे वह उन्होंने हटा लिए।
फोटो परिचय-05,06