फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्राम समाज और नदी की भूमि पर से हटवाया कब्जा

Fri, 07 Aug 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रतूपुरा मार्ग पर रूपपुर टंडोला के पास बृहस्पतिवार शाम को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से करोड़ों की ग्राम समाज और नदी की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जे पर बुलडोजर चलवा दिया। भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर दिया गया। तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली थी कि रूपपुर टंडोला के पास सड़क के किनारे स्थित करोड़ों की भूमि पर युवराज रेजिडेंसी बनाकर उसमें प्लाटिंग की जा रही है। शिकायत पर जांच कराई गई तो आरोप सही पाया गया। तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर वो स्वयं और राजस्व टीम को पुलिस के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। देर शाम तक अभियान चलाया गया। प्लाटिंग में शामिल ग्राम समाज की दो बीघा भूमि पर बने गेट और प्लाटिंग को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। इसी के पास नांगलिया नारायण के राजस्व ग्राम में खालिया नदी पर भी प्लाटिंग की आड़ में कब्जा कर वहां पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। उसे भी बुलडोजर से ध्वस्त कर अवैध कब्जा मुक्त कर दिया गया है। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक संजय सिंह, लेखपाल राधेश्याम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें