फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से घायल दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2020 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। साथ ही पुलिस ने नाबालिग की हत्या का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


रामपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाश बब्बू बेग पुत्र याकूब बेग, ईसारूद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी  ग्राम मित्तरपुर थाना शाहबाद घायल हुए हैं। 

दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने थाना शाहबाद इलाके में एक सप्ताह पूर्व नाबालिग युवती की हत्या की घटना का खुलासा भी किया है।  
विज्ञापन


इससे पहले रामपुर के शाहबाद में चार दिनों से गायब किशोरी का शव सोमवार को गांव में ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला। किशोरी की हत्या गला घोंटकर हत्या की गई है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना के बाद एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी के दर्ज मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी में शुक्रवार को गायब हो गई थी। उसकी मां ने 17 जनवरी को ही शाहबाद कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी के परिजन उसको तलाश कर रहे थे। 

इस दौरान सोमवार को सूचना मिली की घर से करीब 500 मीटर दूर गांव में ही गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद शाहबाद कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। बाद में एएसपी अरुण कुमार सिंह और सीओ मिलक सलोनी अग्रवाल सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शाम के वक्त एसपी संतोष कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर एसपी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें