फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मांगे पूरी न होने पर आज डीआईओएस को धरना देंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीआईओएस को धरना देने की रणनीति बनाई है। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार और जिलामंत्री ओमपाल सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को महानिदेशक स्कूल शिक्षा उप्र, शिक्षा निदेशक, बेसिक उप्र, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक, शिक्षा निदेशालय बेसिक को संबोधित करते हुए ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

इसमें एनपीएस की धनराशि अन्य बैंक में स्थानांतरित किए जाने के प्रकरणों में निलंबित किए गए निर्दोष कर्मचारियों को बहाल किए जाने और दर्ज कराई गई प्राथमिकी को वापस किए जाने, इस प्रकरण की शासन स्तर से उच्च स्तरीय जांच करवाए जाने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, सत्र 2023-2024 में किए गए अनियमित स्थानांतरण निरस्त-संसोधित किए जाने सहित 30 मांगे शामिल हैं। निदेशालय की ओर से इन मांगों व समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गयाहै।
इसलिए 19 दिसंबर को जनपद स्तर पर डीआईओएस कार्यालय पर काली पट़्टी बांधकर धरना दिया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तर पर 22 दिसंबर को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और 27 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक उप्र प्रयागराज के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसमें मांगों के निस्तारण के लिए ज्ञापन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें