फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे कर्मचारी

Sat, 03 Oct 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर कर्मचारी पांच अक्तूबर से आंदोलन शुरू करेंगे। यह निर्णय 26 सितंबर को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया था।
विज्ञापन


कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्निशियन चितरंजन कुमार ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में पांच से 11 अक्तूबर तक कर्मचारी कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। इसके बाद 12 से 14 अक्तूबर तक चिकित्सा संस्थानों, जिला चिकित्सालयों, सीएचसी और पीएचसी में ड्यूटी शुरू होने के बाद दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को सुबह नौ बजे लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर के कर्मचारी धरना देंगे। इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 16 अक्तूबर से ईको गार्डन में भूख हड़ताल शुरू करने के साथ प्रदेश में एचआईवी/एड्स से संबंधित सेवाएं स्थगित करेंगे। चितरंजन कुमार ने बताया कि मुरादाबाद जिले में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े करीब 35 कर्मचारी कार्यरत हैं। संघ ने लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें