कुंदरकी। जिला सैनी सभा की ओर से देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले की जयंती की पूर्व संध्या पर कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम रसूलपुर गौसर में विशेष कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका के आदर्शों पर चलकर अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए़।
जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तो वहीं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमर सिंह सैनी ने समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशा, अशिक्षा, मृत्यु भोज आदि को दूर करने का आह्वान किया। पूर्व जिपं सदस्य जबर सिंह सैनी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत में सैनी समाज की अधिक से अधिक भागीदारी करने पर जोर दिया। सैनी सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह सैनी ने समाज की एकजुटता पर बल दिया।
अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सैनी और संचालन अंकुल सैनी ने किया कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, महमूदपुर माफी के चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सिंह सैनी, वेद प्रकाश सैनी, भारत सिंह मौर्य, लखपत सिंह सैनी आदि ने संबोधित किया सभा मैं संजीव सैनी ,शंकर सैनी, डॉ पूरन सिंह सैनी, धर्मवीर सैनी, जसवंत सैनी, लोचन सिंह सैनी, राजीव सैनी, गणपत सिंह सैनी, रामौतार सैनी आदि ने प्रतिभाग किया।