फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीएम मातृ वंदना योजना की लक्ष्यपूर्ति पर दिया जोर

Fri, 12 Dec 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में बाल विकास परियोजना के निकट गन्ना समिति बिलारी सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर बाल विकास विभाग की ओर से चार विकास खंडों की समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीपीओ ने पीएम मातृ वंदना योजना का लक्ष्य पूरा करने और विभागीय कार्यों में तेजी जाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने ब्लॉक बिलारी, कुंदरकी, मूढ़ापांडे और ठाकुरद्वारा की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कि प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक चारों विकास खडों के सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं ने प्रतिभाग किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत गर्भ में पल रहे बच्चे की सही देखभाल और पोषण युक्त खुराक के लिए लाभार्थी को दो किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे तथा दूसरी संतान के रुप में बेटी होने पर छह हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

गर्भवती महिला का निकट के ही आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। डीपीओ ने इस दौरान जब कई मुख्य सेविकाओं से जानकारी ली तब पता चला कि कुछ आंगनबाड़ी वर्कर की अभी आइडी नहीं बन पाई है। डीपीओ ने लक्ष्य में पिछड़ी आंगनबाड़ी वर्कर का पर्यवेक्षण करने वाली मुख्य सेविकाओं के प्रति नाराजगी जताई और उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रतिदिन प्रगति बढ़ानें को कहा। जो आवेदन ई केवाइसी या अन्य वजह से लंबित चल रहे हैं उनका निस्तारण संबंधित लाभार्थियों से मिलकर शीघ्र करने को कहा। डीपीओ ने कई मुृख्य सेविकाओं को उनके कार्य में सुधार न आने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें