फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू अराजनैतिक की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Mon, 21 Sep 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में भाकियू अराजनैतिक के कैंप कार्यालय पर रविवार दोपहर हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के किसानों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि भाकियू पदाधिकारी गांव गांव जाकर किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानें और अधिकाधिक किसानों को सदस्य बनाकर संगठन से जोड़ें। इस दौरान क्षेत्र के कई ग्रामों में भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के दौरान उखड़ी सड़कें अभी तक ठीक न होने,बारिश के मौसम में देहात की कई सड़कें टूटकर गड्ढे बन जाने, देहात इलाके को निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली न मिलने आदि किसानों की समस्याएं भी उठीं। बैठक में भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश सचिव उदयपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सूरज सिंह, जिलाध्यक्ष युवा अंकुर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रानू चौधरी, जिला सचिव राजवीर सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी, ब्लॉक मनवीर यादव, अंकुश चौधरी, गौरव चौधरी, अमन सैनी, हिम्मतसिंह, सतेंद्र लाठर, उदित चौधरी, मनोज यादव,मंगल सिंह लोधी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें