फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शैक्षिक गुणवत्ता और नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव के परिषदीय स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में न्याय पंचायत सहसपुर में आने वाले परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की संकुल बैठक हुई। कार्यक्रम में शैक्षिक गुणवत्ता और नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसआरजी डॉ. सचिन शुक्ला और एआरपी अक्षय कुमार ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान 30 दिन के इम्पैक्ट प्लान पर चर्चा करते हुए स्कूल में नए आने वाले बच्चों का स्वागत, छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार, बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए मनोरंजक गतिविधियां कराना आदि की जानकारी दी गई। वहीं निपुण भारत मिशन के तहत निपुण विद्यालय आंकलन और शिक्षक संदर्शिका के प्रभावी उपयोग, स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन वृद्धि की रणनीति और शैक्षिक कैलेंडर के पालन पर चर्चा हुई। अंत में अपने विद्यालय ब्लॉक और जिले को निपुण बनाने की सामूहिक शपथ भी शिक्षकों द्वारा ली गई। बैठक का संचालन शिक्षक नाजिम हुसैन और सिमी सदफ ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नाजिम हुसैन, नीरज शर्मा, सुलेमान अंसारी और संतोष कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें