ठाकुरद्वारा। नगर के एक व्यक्ति की अज्ञात ने व्हाट्सएप और ईमेल आईडी हैक कर उसके नाम से अश्लील मैसेज और फोटो भेजना शुरू कर दिये। नगर की वीआईपी कॉलोनी निवासी मनु देव ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह अपने मोबाइल नंबर पर ईमेल आईडी और व्हाट्सएप चलाता है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने दोनों को हैक कर लिया है। उसके व्हाट्सएप से जुड़े नंबरों पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। यह भी आरोप है कि आरोपी एआई के माध्यम से उसके फोटो किसी अन्य के साथ लगाकर उन्हें भी सेंड कर रहा है। इससे उसकी छवि पर असर पड़ रहा है। पुलिस से शिकायत की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।