फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में उत्पाती हाथियों ने एक शख्स की जान ली, एक घायल

Sun, 30 Jun 2019 02:30 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल से भटककर आए दो हाथियों ने रविवार को रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक पापड़ बेचने वाले और उसके कुत्ते को पटक-पटक कर मार डाला। वहीं एक इंदरपुर गांव में एक किसान को घायल कर दिया। 
विज्ञापन


हाथियों के उत्पात पर डीएफओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने हाथियों को उत्तराखंड के जंगल में खदेड़ने की योजना बनाई है। फिलहाल उसमें अभी कामयाबी नहीं मिली है। 

नेपाल से भटकर आए दो नर हाथी बहेड़ी की ओर से शनिवार की रात ही बिलासपुर क्षेत्र में आ गए थे। हाथियों ने क्षेत्र के ग्रेवाल फार्म और इंदरपुर में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों इंदरपुर गांव में एक किसान लखविंदर सिंह लक्खा को पटककर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


घायल को उत्तराखंड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रेलवे क्रासिंग पर पापड़ बेचने वाले बिहार के छपरा निवासी बैजनाथ (48) और उसके कुत्ते को हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला। 
विज्ञापन

वह लोगों के मना करने के बाद अपने कुत्ते के साथ हाथियों को नजदीक से देखने चला गया था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाथियों के उत्पात की सूचना पर डीएफओ एके कश्यप सहित अन्य कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

डीएफओ ने बताया कि रात के वक्त हाथियों को उत्तराखंड के जंगलों की ओर खदेड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा हाथियों को इंजेक्शन मारकर बेहोश करने के लिए रामनगर भी एक टीम बताई है। 

उन्होंने बताया कि हाथियों के हमले में मृत व्यक्ति के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हाथियों के उत्पात में पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों को डर सता रहा है कि रात के वक्त हाथी कहीं और हमलावर ना हो जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें