फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली : रातभर हुई ट्रिपिंग, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीज से पहले शनिवार रात शहर के कई मोहल्लों में बिजली कटौती ने लोगों को झकाया। लाइनपार में मझोला, रामेश्वर कॉलोनी में फेज की समस्या रही। शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक लाइट आती-जाती रही।
विज्ञापन

लोगों के इनवर्टर डाउन हो गए। ट्रिपिंग की समस्या से निपटने के लिए विद्युत निगम को ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाना पड़ा। इसी तरह कांशीरामगर, रामपुर रोड स्थित कबीर नगर, सीतापुरी के कुछ क्षेत्र व कांशीरामनगर में बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद हराम रही। लोगों ने जेई से लेकर 1912 पर भी शिकायत की। फाल्ट की मरम्मत होने में देर लगी। लोगों ने बताया कि कांशीरामनगर बिजलीघर पर ओवरलोडिंग होने के कारण अकसर बिजली संकट रहता है।
विवेक विहार, खुशहालपुर में भी लोगों ने बिजली कटौती का सामना किया। रामेश्वर कॉलोनी के योगेश राघव, ऋतिक, अंकित ने बताया कि बिजली न होने से रात में सो नहीं सके। विद्युत निगम के अफसरों का कहना है कि कुछ इलाकों में परेशानी थी। टीम ने रात में पेट्रोलिंग की व फाल्ट को दुरुस्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें