फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बकरीद पर सात गावों में ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बकरीद के मौके पर भी भीतखेड़ा बिजलीघर से जुड़े सात गावों की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुल्तानपुर पट्टी, मिलक, गतोरा, रोंडा-झोंडा, लाला टीकर आदि गांवों में सुबह से शाम तक बिजली नहीं आई। परेशान लोगों ने जेई तो तमाम फोन किए लेेकिन एक बार भी कॉल नहीं उठा।
विज्ञापन

आखिरकार लोगों को बिजलीघर जाकर शिकायत दर्ज करानी पड़ी। वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। शाम 5:30 बजे लोग वापस गांव आ गए। दलपत बिजलीघर के एसडीओ ने बताया कि 33 केवी की लाइन में दो बार बड़ा फाल्ट होने के कारण कुछ गावों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बताया कि बड़ा फाल्ट होने के कारण सप्लाई शुरू होने में रात के आठ बज गए। वहीं शंकर, डीके ठाकुर, हरिओम सैनी, ओमकार सैनी, निक्की ठाकुर, अर्जुन सिंह, साकिब, जाकिर अहमद, यूसुफ, मोहम्मद रिजवान आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में रोजाना आठ घंटे से ज्यादा बिजली नहीं आती। जेई लोगों का फोन नहीं उठाते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें