फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुख्य लाइन में ट्रिपिंग से छह घंटे बंद रही कांठ की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सोमवार को भी सुबह बारिश के दौरान मुख्य लाइन में ट्रिपिंग होने से कांठ नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बंद रही, जिससे बिना बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। कांठ के 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पर अगवानपुर से मुख्य बड़ी लाइन आ रही है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे इस लाइन में बारिश के दौरान अचानक ट्रिपिंग हो गई। जिस कारण नगर का तहसील, टाउन और कृषि तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारी जंगल में फाल्ट को तलाशने के लिए निकले। काफी मशक्कत करने के बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लाइन में आई खराबी को दूर कर आपूर्ति को सुचारू कराया गया। इस लाइन में बारिश के दौरान हर रोज की ट्रिपिंग हो रही है। जिससे कई-कई घंटे तक तहसील मुख्यालय की आपूर्ति ठप रहती है। देवराज सिंह, हेमंत कुमार, विकास शर्मा, मुकुल कुमार, अंकित शर्मा, राजकुमार सिंह आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि लाइन आने वाली समस्या का स्थाई रूप से समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें