फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलते ही बिजली ने बदले तेवर

Fri, 20 Apr 2018 01:27 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजील गायब - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 गर्मी शुरू होते ही  अब बिजली भी रुलाने लगी है।  रात को कई - कई घंटे गायब होने से लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल पुराने शहर का है। कनेक्शन बढ़ने के कारण लोड अधिक हो गया है लेकिन ट्रांसफार्मर और विद्युत सब स्टेशनों की क्षमता नहीं बढ़ी है।  यही हाल रहा तो मई, जून और जुलाई के महीने में बिजली के और संकट से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


पुराने शहर के नागफनी, दौलत बाग, जामा मस्जिद, वारसी नगर, जीआईसी, गुइयां बाग, मकबरा, दसवां घाट, तहसील स्कूल, मुगलपुरा, लाल स्कूल, बरवालान, पचपेड़ा, पीतल बस्ती, गुलाबबाड़ी, करूला, इस्लामनगर, जयंतीपुर, जाहिद नगर इलाकों में पिछले दो साल के दौरान कनेक्शन ज्यादा हो गए है। इन इलाकों केट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। कई साल पहले विद्युत सब स्टेशन की जो क्षमता थी, वहीं आज भी है। विभाग की ओर से क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव भेजे गए लेकिन क्षमता नहीं बढ़ी रहै।

जिसकी वजह से इन इलाकों में बार बार ट्रांसफार्मर ट्रिप कर जाते हैं। विभागीय अधिकारियों का दाबा है कि अंडर ग्राउंड लाइन बिछने से बिजली चोरी रुकी है। छोटे ट्रांसफार्मर हटाकर बड़े ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं। उनके दावे के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पाया। शहर के कुछ मोहल्लों में तो पंद्रह घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। जबकि अफसर चौबीस घंटे बिजली सप्लाई देने के दावे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें