गर्मी में बेहतर बिजली सप्लाई देने के पावर कारपोरेशन के दावे हकीकत में नहीं बदल पाए। ओवरलोडिंग न होने और सप्लाई मिलने के बावजूद जर्जर संसाधनों के चलते गर्मी में लोगों को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद लोगों को बिजली कटौती ने परेशान किया। रात में शहर के विभिन्न इलाकों में तीन घंटे की बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा।
पीतल कारोबार की औद्योगिक नगरी होने और स्मार्ट सिटी की सूची में चयनित होने के चलते महानगर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की सूची में शामिल है। इसकेबावजूद शहर को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बिजली अफसरों का दावा है कि ज्यादातर क्षेत्रों में 22 घंटे की आपूर्ति दी जा रही है। जबकि हकीकत में लोगों को 18-19 घंटे ही बिजली मिल रही है। रविवार को बुद्धिविहार, अंबेडकर नगर, कबीरनगर, कटघर, रामगंगानगर औरकांठ रोड पर दिन में दो घंटे की बिजली कटौती की गई।
इसके रात में अलग-अलग तीन घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे। पावर कारपोरेशन की ओर से न तो बिजली कटने की कोई उपभोक्ताओं ंको दी गई और न ही बिजली कटने केबाद आने का समय बताया गया। इससे लोग पसीना बहाने को मजबूर रहे। रमजान वाले क्षेत्रों में भी बिजली कटौती से राहत नहीं मिली।