फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
सिविल लाइन एकता द्वार बिजली घर से मशाल जुलूस निकालते विद्युत कर्मचारी संयुत्त संघर्ष समिति के ल? - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में विद्युत कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला। मंगलवार को 3 घंटे कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि 5 अक्तबूर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विद्युत कर्मियों ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों को गिरफ्तार किया गया और दमन किया गया तो अन्य प्रांतों के बिजली कर्मी मूकदर्शक नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों व अभियंताओं ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ सहित सभी 75 जनपदों और परियोजनाओं पर मशाल जुलूस निकालकर सार्वजानिक क्षेत्र को बचाने का संकल्प लिया। कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में बिजली की लागत का औसत 7 रुपये 90 पैसे प्रति यूनिट है। निजी कंपनी द्वारा एक्ट के अनुसार कम से कम 16 प्रतिशत मुनाफा लेने के बाद साढ़े नौ रुपये प्रति यूनिट से कम दर पर बिजली नहीं मिलेगी। इससे उपभोक्ता पर भार अधिक पड़ेगा।
मुरादाबाद में अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार के कार्यालय से मशाल जुलूस प्रारंभ होकर आंबेडकर पार्क तक गया। इसमें अवर अभियंता प्रदीप कुमार, गौरी शंकर, कौसर अली, सदर कुमार, अंकुर भारती, संजय सैनी, अधिशासी अभियंता ललित चौहान, भूप सिंह राघव, एसडीओ अजय कश्यप, विश्वजीत चौधरी, गौरव प्रकाश, सुशील कुमार, राजवीर कटारिया, जेई ओपी वर्मा, रवि रंजन, एचएस राणा एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें