गाजियाबाद मुरादाबाद रूट पर इलेक्ट्रिफिकेशन का सीआरएस निरीक्षण होते ही मंडल के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई। मंगलवार को गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच 115 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाई गई। ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन चलाया गया। ट्रेन चलने के बाद सीआरएस से भी मिल गई।
मुरादाबाद गाजियाबाद लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होने के बाद सोमवार को सीआरएस शैलेश पाठक ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के साथ ही उन्होंने ट्रेन चलाए जाने की घोषणा कर दी थी। मंगलवार को सीआरएस की निरीक्षण ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर उसे मुरादाबाद से गाजियाबाद तक चलाया गया।
सीआरएस के निर्देश पर शाम 16:55 पर पर गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच मालगाड़ी को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाई गई। ट्रेन को 115 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से संचालन किया गया। सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि देर शाम सीआरएस ने मुरादाबाद गाजियाबाद रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाए जाने की स्वीकृति भी दे दी है।