फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल चुनाव, एसआईआर में न बरतें लापरवाही : योगी

Tue, 09 Dec 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले साल चुनाव है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क करें। फर्जी वोटरों के नाम हटवाएं और सही वोटरों के नाम सूची से जुड़वाने का काम करें।
विज्ञापन


सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी ने सर्किट हाउस में एसआईआर को लेकर मंडल के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने एसआईआर की जिलेवार सरकारी रिपोर्ट को पढ़कर पार्टी के जनप्रतिनिधियों को सुनाया। कहा कि किस विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर की कितनी प्रगति हुई वह सब जानते हैं। जीते हुए जनप्रतिनिधियों और हारे हुए प्रत्याशियों को स्थिति में सुधार लाने के लिए चेताया। इसके बाद पार्टी के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से कहा कि बूथ अध्यक्षों को सक्रिय करें। अभी कई क्षेत्रों में कमियां हैं। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएलए-1 और बीएलओ-2 के बीच समन्वय बनाकर कार्य करें। सूची से सही वोटर जुड़ने चाहिए। वहीं फर्जी वोटरों को सूची से बाहर कराना होगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को एसआईआर की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस अभियान को गंभीरता के साथ लेना होगा। अगले साल चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा का चुनाव होगा। इस कारण एसआईआर की तैयारी के लिए कमर कसकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची 2003 के अनुसार मृत और फर्जी वोटरों के नाम कटवाएं। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ टोली बनाकर घर-घर जनसंपर्क करना होगा। बांग्लादेशी और रोहिंग्या वोटर नहीं बनेंगे। जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सुर में सुर मिलाया।

इस दाैरान कृषि राज्यमंत्री बलेदव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, आकाश सक्सेना, राजीव तरारा, महेंद्र खडगवंशी, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें