फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव आज

Sat, 24 Jan 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन का शनिवार को वार्षिक चुनाव होगा। दोनों संगठनों के लिए अधिवक्ता अलग-अलग मतदान करेंगे। चुनाव की चुनाव अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं को अपने पक्ष के लिए दिन रात प्रचार किया। उनके समक्ष अपना पक्ष रखा और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए आबिद अली और राजीव कुमार बिश्नोई के बीच मुकाबला है। कुछ अन्य पदों के लिए भी मतदान होगा। यहां पर करीब 211 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार अग्रवाल और राम अवतार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। इस बार एसोसिएशन में भी कुछ अन्य पदों के लिए भी मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। दोनों बार संगठनों में कुछ पदों पर निर्विरोध भी चुनाव हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें