जगरम्पुरा व अहरोला गांव के लोगों ने तीन घंटे किया चुनाव वहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मूंढापांडे। जगरम्पुरा के लोगों ने मूंढापांडे से रौंडा तक जर्जर लिंक मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार सुबह सात बजे शुरू मतदान का वहिष्कार करने का ऐलान कर दिया हालांकि पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के गुट ने वोट डाल रहे थे यहाँ 1117वोट है। भाकियू भानू गुट के शिशुपाल सिंह, अजय कुमार ने बताया कि बाढ आने के कारण रोड पर पानी उतरने से क ई जगह गड्ढों में तब्दील हो हो गई जिससे आवाजाही में काफी असुविधा हो रही है इसकी मरम्मत कराने की क ई वार मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसके अलावा इस रोड पर स्थित रनियाठेर का मंझरा अहरोला के लोगों ने भी इस जर्जर रोड की मांग को को लेकर वहिष्कार कर दिया। यहाँ 625 मतदाता है। पूर्व प्रधान अवधेश कुमार, बलजीत,तेजपाल योगेन्द्र कुमार अनिल कुमार, प्रशांत चौहान का कहना है कि यह मुख्य मार्ग जर्जर होने से लोगों बहुत परेशानी हो रही इसको तत्काल दुरूस्त कराने की मांग की गई है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष तथा प्रधान पति अविनाश ठाकुर ने लोगों को घर - घर जाकर कर समझाया लेकिन वह नहीं माने उनकी मांग थी जब तक कोई अधिकारी उनके बीच आकर आश्वासन नहीं देगा वहिष्कार जारी रहेगा प्रधान ने इससे अधिकारियों को अवगत कराया इसके बाद एस डी एम सदर जितेंद्र सिंह वीरवाल करीब 11बजे दोनों गांवो मे पहुंचे और बताया कि इस रोड के मरम्मत के लिए इस्टीमेट बनवाकर शासन को भेज दिया है चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद इस समस्या को प्राथमिकता पर निस्तारण का आश्वासन दिया जिस ग्रामीण मान गए और वोट डालने शुरू कर दिए।