फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने आजम खां पर लगाया 48 घंटे का प्रतिबंध, अब तक दर्ज हो चुके 14 मुकदमे

Tue, 30 Apr 2019 10:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आजम खान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की परेशानी कम होने का नाम ले रही है। चुनाव आयोग ने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने उन पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार की सुबह छह बजे से उनके खिलाफ यह प्रतिबंध लागू होगा। आयोग ने इससे पहले भी आजम खां के खिलाफ 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन


 आजम खां रामपुर संसदीय सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनके बयानों को लेकर उन पर अब तक लगभग 14 मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। चुनाव आयोग ने उन पर 72 घंटे का बैन पर भी लगाया था। अधिकारियों पर टिप्पणी को लेकर उनको चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर उनसे 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। अब आयोग ने आजम पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। आजम पर आरोप है कि उनको कहा है कि जिले के अधिकारी लोगों को वोट नहीं देने के लिए धमका रहे हैं। एक खास वर्ग के लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। ताकि वे मतदान नहीं कर सके। 

चुनाव आयोग ने आजम खां के बयान को काफी भड़काऊ माना है। आयोग ने अपने आदेश में कहा, आजम खान ने जिला चुनाव तंत्र और धर्म को लेकर बेहद भड़काऊ भाषण दिया है, ताकि चुनाव में ध्रुवीकरण किया जा सके। यह सिर्फ उसी संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं था जहां उन्होंने भाषण दिया, बल्कि डिजिटल युग में सूचनाओं के तेज फैलाव के कारण अन्य क्षेत्रों तक भी यह बात गई। आयोग ने आजम खां के खिलाफ 48 घंटे का बैन लगा दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि आजम खान 48 घंटों तक चुनाव प्रचार या अन्य सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यह प्रतिबंध बुधवार सुबह 6 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें