फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार होगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मतदान के 48 घंटे पहले सार्वजनिक सभा और चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाएगा। टीवी, केबल चैनल, रेडियों, प्रिंट मीडिया आदि साधनों से चुनाव प्रचार नहीं किया जाएगा। इसमें समाचार पत्रों के विज्ञापन भी शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय ने बताया कि इस मामले में सभी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के जिम्मेदार लोगों को बताया गया कि तीन मई और चार मई को चुनाव संबंधी कोई भी विज्ञापन या प्रचार सामग्री समाचारपत्रों में प्रकाशित नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार इलेक्ट्रानिक मीडिया को भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


एमएसएमई पुरस्कार के लिए आवेदन 10 मई तक : उद्योग विभाग के उपायुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में एमएसएमई राष्ट्रीय पुरस्कार योजना संचालित की गयी है। इसके तहत मैन्युफैक्चरिंग एवं सेवा क्षेत्र की इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि दस मई तक निर्धारित की गई है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ऐसी मैन्युफैक्चरिंग एवं सेवा क्षेत्र की इकाइयां जो राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अपना आवेदन पत्र भरना चाहते हैं। वे इकाइयां अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें