12 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया
मुरादाबाद लोकसभा सीट से इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया। यहां 19 अप्रैल को वोट डाले गए। 62.18 फीसदी मतदान हुआ। 2059578 मतदाताओं में से 1280706 ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया।
मतदान के दूसरे दिन 20 अप्रैल का भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद सर्वेश सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया था। ऐसी स्थिति में अगर मुरादाबाद सीट से भाजपा को जीत मिलती तो यहां उपचुनाव होना तय था।
सपा को जीत मिलने के साथ की कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। यह पहली बार है जब मुरादाबाद को कोई महिला सांसद मिलेगी। अब तक मुरादाबाद सीट पर हुए 17 चुनावों में किसी भी महिला को जीत नहीं मिली है।