फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डंपर की टक्कर से बुजुर्ग चाैकीदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर/सिरसवां दोराहा। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसवा गौड़ निवासी चाैकीदार मोहम्मद एजाज (62) बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एजाज गांव के पास स्थित कबाड़ गोदाम में पिछले पांच वर्षों से काम कर रहे हैं। वह सुबह नाश्ता करने घर आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि घायल के परिजनों की ओर से अभी तक डंपर चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें