मुरादाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने घर का खर्च चलाने के लिए आठवीं पत्नी पर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे तीन तलाक दे दिया गया।
मुरादाबाद निवासी व्यक्ति ने अपनी आठवीं बीवी पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें महिला ने बताया कि छह साल पहले उसका निकाह कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी युवक से हुआ था।
पीड़िता ने बताया कि निकाह के बाद उसे पता चला कि पति ने उसे धोखा देकर अपना आठवां निकाह किया है। इससे पहले पति सात महिलाओं से निकाह कर चुका है। इसके अलावा पति जुआरी और शराबी भी है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घर का खर्च चलाने के लिए दबाव बनाया है कि वह देह व्यापार करे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
जिसके बाद से पीड़िता अपनी ननिहाल में रह रही है। उसने बताया कि 17 मई की दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी मामी के घर बैठी थी। इसी समय पति अपने भाई और बहनों के साथ आ गया। तीनों पीड़िता को जबरन खींच कर घर से बाहर ले जाने लगे।
चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग आ गए। इसी दौरान आरोपी चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर मौके से भाग गए। एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।