मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपने दो साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। उसकी सास ने कोर्ट की मदद से दो लोगों के खिलाफ अगवा करने और घर से सामान चोरी कराने का केस दर्ज कराया है।
थाना मझोला के एकता कालोनी निवासी महिला एकता कालोनी निवासी लखपत सिंह और उसके साढ़ू राम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। बेटे पर चार साल और आठ माह के दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि 14 जुलाई को लखपत सिंह उसके घर आया ओर बेटी की पत्नी को किसी की तबीयत खराब होने की बात कहकर अपने साथ ले गया। वह घर से एक किलो चांदी समेत सोने के आभूषण भी चोरी करा गया था। इसमें लखपत के साढू रामसिंह ने भी उसका साथ दिया। इसकी शिकायत थाने में की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि महिला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।