फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गला घोंटकर की गई थी आठ साल के बच्चे की हत्या, करीबियों पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। थाना क्षेत्र के मिलक सिडलऊ नजरपुर गांव में आठ साल के बच्चे मोहम्मद रजा की हत्या गला घोंटकर की गई थी। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस और एसओजी इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों से पूछताछ कर हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जोड़कर खुलासा करने में जुटी है। अब तक की जांच पड़ताल में करीबियों पर ही शक गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

भोजपुर के सिडलऊ नजरपुर मिलक निवासी मोहम्मद यूसुफ मजदूरी करता है। मोहम्मद यूसुफ का सबसे छोटा बेटा मोहम्मद रजा पहली कक्षा में पढ़ता था। शनिवार दोपहर बाद गांव में ही कबड्डी का खेल देखने गया था। इसके बाद मोहम्मद रजा घर नहीं लौटा था। सोमवार शाम नूर हसन के गन्ने के खेत में बालक का शव मिला था। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम होने परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें