फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद में तीन साल में आठ पुलिस कर्मी दे चुके हैं जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तीन साल में अलग अलग कारणों में आठ पुलिस कर्मियों ने आत्महत्या कर ली। जिसमें पांच पुलिस कर्मियों ने गोली मारकर जान दी है तो एक पुलिस कर्मी फंदे पर लटक गया। किसी ने पत्नी से विवाद में आत्महत्या कदम उठाया तो किसी ने प्रेमिका द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने से तंग आकर जान दे दी। कुछ पुलिस बीमारी से तंग आए तो उन्होंने मौत को गले लगा दिया।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात अजीत कुमार ने पत्नी से विवाद में आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले भी सात पुलिस कर्मी अलग अलग कारणों में जान दे चुके हैं। 2 मार्च 2020 में मझोला के नया मुरादाबाद में किराये पर रहने वाले बुलंदशहर निवासी सिपाही अंकुर ने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी थी। उसने आत्महत्या करने से दस दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शादी न करने पर प्रेमिका उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसके बाद चार जून 2020 में कटघर के आदर्श नगर में किराये पर रहने वाले बुलंदशहर देहात थाना के रसूलपुर पट्टी निवासी सिपाही मनीत प्रताप सिंह ने कार्बाइन से खुद को गोली मार ली थी। उसकी ड्यूटी पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर के तौर पर चल रही थी। प्रेमिका उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी। 24 सितंबर 2020 को पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मजहर हुसैन ने गोली मारकर जान दे दी थी। वह बरेली के नवाब गंज थाना क्षेत्र के आंव अड़ंगा चांदपुर निवासी थे वह समय से बीमार चल रह थे। 12 अक्तूबर को 2020 पुलिस लाइन में फालोअर चंदन सिंह ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। चंदन सिंह बिष्ट का शव पुलिस लाइन के किचन में फंदे से लटका मिला था। मझोला क्षेत्र में ही सिद्धार्थनगर में निवासी सिपाही सुनील कुमार ने 2020 में तमंचे से गोली मारकर जान दे दी थी। 16 जून को मझोला के बुद्धि विहार में बागपत निवासी सिपाही शिवम तोमर ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की थी। 15 अगस्त की रात अमरोहा निवासी सिपाही सूरज पाल ने डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सूरज पाल का पत्नी से विवाद हुआ था। सूरजपाल 2019 बैच का ही सिपाही था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें