मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित आठ मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जान गंवाने वालों में 82 वर्षीय बुजुर्ग और 35 वर्षीय युवक शामिल हैं। वहीं 723 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 8825 हो गई है। मई में अभी तक 3752 पॉजिटिव केस मिले चुके हैं।
मुगलपुरा निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित हो गए थे, इन्हें इलाज के लिए टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा बुद्धि विहार निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, भोजपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, पाकबड़ा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, सिविल लाइंस निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, जिगर कालोनी निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग, खुशहालपुर निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, खुशहालपुर निवासी 35 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 723 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 8825 हो गई है।