फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से लौटे बैंक अफसर समेत 8 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है। रविवार को आई रिपोर्ट में आठ लोग संक्रमित पाए गए। इसमें गाजियाबाद से लौट बैंक अफसर शामिल हैं। वह सोलह मार्च को गाजियाबाद से लौटे थे। जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वहीं संक्रमितों में कोतवाली क्षेत्र का एक और दो ग्रामीण इलाकों के हैं।
विज्ञापन

शहर के एक बैंक के अफसर गाजियाबाद गए थे। जहां से वह सोलह मार्च को लौटे। आने के कुछ दिन बाद उन्हें बुखार की शिकायत हो गई। तबीयत सही नहीं होने पर उन्होंने 26 मार्च को कोरोना की जांच कराई। रविवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। उन्हें होम आइसोलशेन में रखा गया है। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में एक और ग्रामीण इलाकों में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 12031 हो गई है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 67 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें