फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नए कोरोना संक्रमित, 35 मरीज डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बढ़ती सर्दी के बीच कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो, लेकिन संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को आठ नए पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें एक ही परिवार के किशोर और बुजुर्ग शामिल हैं। छह संक्रमित आरटीपीसीआर और दो संक्रमित एंटीजन टेस्ट में पाए गए। वहीं स्वस्थ होने पर 35 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट आई। इसमें एक ही परिवार के किशोर और बुजुर्ग समेत छह लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा जिले के पंद्र्रह स्थानों पर 1130 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इस जांच में दो लोग पॉजिटिव पाए गए। ये दोनों पॉजिटिव केस हरथला इलाके में मिले। वहीं स्वस्थ होने पर इन आठ नए केसों के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11713 हो गई है, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 11242 है। सक्रिय मरीजों की संख्या 237 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें