फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्ट फर्म और रेलवे कर्मी समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना का संक्रमण लगातार अपने पांव पसार रहा है। शुक्रवार को एक्सपोर्ट फर्म के कर्मचारी और रेलवे के तकनीशियन समेत आठ नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमितों में कोठीवाल नगर निवासी कपड़ा व्यापारी की टीएमयू में मौत भी हो गई। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 291 और मृतकों की 14 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को चार संक्रमितों की रिपोर्ट केजीएमयू और 4 प्राइवेट लैब से आई है। कटघर थाना क्षेत्र के महमूद नगर और एडीएम स्थित सांई मंदिर के पास 10 जून को रैंडम सैंपलिंग की गई थी। इनमें 40 साल की एक महिला पॉजिटिव आई है। रेलवे कालोनी निवासी 34 साल का युवक भी संक्रमित आया है। युवक रेलवे में तकनीशियन है। एक संक्रमित के संपर्क में आने पर युवक का सैंपल कराया गया था। कोठीवाल नगर निवासी 47 साल के व्यक्ति में भी कोरोना का संक्रमण मिला है। बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर व्यक्ति 10 जून को खुद ही टीएमयू में भर्ती हुआ था।
कोठीवाल नगर निवासी कपड़ा व्यापारी 67 साल के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की टीएमयू में शुक्रवार को मौत हो गई। बुुजुर्ग हृदय की बीमारी और निमोनिया की शिकायत पर 10 जून को भर्ती हुआ था। बुजुर्ग की शुक्रवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 4 पॉजिटिव निजी लैब से आए हैं। इनमें एसआरएल लैब से कुंदरकी निवासी 61 साल की महिला पॉजिटिव आई है। महिला मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित है। नौ जून को हार्ट की परेशानी होने पर एपेक्स अस्पताल में भर्ती हुई थी। वहीं उसका सैंपल कराया गया। लाल पैथ लैब से दौलतबाग निवासी 48 साल का व्यक्ति भी संक्रमित आया है। व्यक्ति हरथला में एक्सपोर्ट फर्म में कर्मचारी है। कारखाने खुलने पर कर्मचारियों के रैंडम सैंपल कराए गए थे। इनमें कर्मचारी पॉजिटिव आया है। लाल पैथ से ही जिगर कालोनी निवासी 63 साल के बुुजुर्ग पॉजिटिव आए हैं। 58 वर्षीय चक्कर की मिलक निवासी व्यक्ति कॉसमॉस में भर्ती था। सांस लेने में दिक्कत थी। प्राइवेट लैब से सैंपल कराया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे टीएमयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें