फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार के आठ और स्पेशल ट्रेनों की हुई घोषणा

सार

त्योहारों पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है।रेलवे ने दिल्ली से बिहार के बीच आठ और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।दीपावली के समय यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। त्योहारों पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने दिल्ली से बिहार के बीच आठ और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, बरेली, चंदौसी, सीतापुर, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

इनके चलने से लखनऊ, बनारस, दरभंगा, सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जाने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। 20 अक्तूबर से इन ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। दीपावली के समय यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने स्पेशल ट्रेनों के संबंध में जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें चलेंगी
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक मंडल में ठहराव
04048/47 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर-आनंदविहार मुरादाबाद, चंदौसी
04028/27 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर-आनंदविहार मुरादाबाद, चंदौसी
04022/21 आनंदविहार-सहरसा-आनंदविहार मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर
04060/59 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली मुरादाबाद, बरेली
04032/31 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली मुरादाबाद, बरेली
04068/67 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली मुरादाबाद, बरेली
04016/15 आनंदविहार-सहरसा-आनंदविहार मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर
04062/61 आनंदविहार-सहरसा-आनंदविहार मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें