लाइनपार रामलीला मैदान में जमील पर पड़ा रावण का पूतला नही खड़ा किय गया।अमर उजाला
मुरादाबाद। लाइनपार रामलीला मैदान में लगे दशहरा मेले में मंगलवार रात हंगामा हो गया। पुलिस नियमों का पालन कराने पहुंची तो आयोजक भड़क गए। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से इसी तरह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने रावण का पुतला खड़ा करने से इनकार कर दिया। देर रात तक पुलिस प्रशासन और कमेटी के पदाधिकारियों के बीच वार्ता चल रही थी।
मझोला क्षेत्र में रामलीला मैदान में दशहरा मेला लगा है। बुधवार को रावण के पुतले का दहन होना है। मंगलवार शाम अग्निशमन विभाग की ओर से रामलीला मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि चारों तरफ से दीवारों से धीरे भूखंड में काफी संकरी जगह है। दुकानों का निर्माण भी पन्नी, कपड़ा से किया जा रहा है। विद्युत वायरिंग भी कटी फटी लगी है। हाल ही में भदोही और इटावा में हुए अग्निकांड का भी नोटिस में जिक्र किया गया। दावा गया कि अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कराया जा रहा है। मंगलवार देर रात पुलिस नियमों का पालन कराने पहुंची तो आयोजकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से जिस तरह से आयोजन किया जा रहा है। ठीक उसी तरह इस बार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन व्यवस्था करनी चाहिए। किसी तरह के अप्रिय घटना के लिए कमेटी को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वह रावण का पुतला खड़ा नहीं करेंगे। देर रात पुलिस प्रशासन के अधिकारी व और कमेटी पदाधिकारियों के बीच वार्ता चल रही थी।
कमेटी को पत्र जारी कर बताया गया कि हाल में भदोही और इटावा में अग्निकांड हुए हैं। यहां इस तरह का कोई अप्रिय हादसा न हो। उससे पहले ही अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन कराया जाए। इसके लिए आयोजक सभी नियमों का पालन करें।
मुकेश कुमार, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी
कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि अनुमति लेकर आयोजन करें। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें। बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में पहुंचते हैं। आयोजकों से वार्ता की जा रही है।
डा. अनूप सिंह, सीओ सिविल लाइंस
अग्निशमन विभाग की ओर से पत्र भेजा गया था। उसका जवाब हमने भेज दिया है। दस साल से जिस तरह से आयोजन होता आ रहा है। उसी तरह इस साल भी किया जा रहा है। कमेटी की ओर से पानी के ड्रम और रेता की व्यवस्था की गई है। जनरेटर की भी व्यवस्था कमेटी की ओर से की गई है।
राजीव प्रकाश बंसल
श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी