फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिरसखेड़ा बवाल में आठ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के सिरसखेड़ा में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रधान इकरार और दूसरे पक्ष के अब्दुल मतालिब उर्फ अब्दुल्ला में प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। बुधवार को दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई थी। लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। आरोप है कि प्रधान के समर्थक जाकिर ने बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष के साथ गाली गलौज की थी। जिससे दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई थी। मतालिब के चाचा वहीद बृहस्पतिवार की दोपहर 2.30 बजे पैदल जाकिर के घर के पास से गुजर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान इकरार, जाकिर, शमशाद फरजंद ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में चोट आई है। पुलिस की ओर से प्रधान इकरार तथा अब्दुल्ला उर्फ मतालिब सहित नामजद एवं 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, फायरिंग, गुंडा एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मतालिब उर्फ अब्दुल्ला, फईम, अता मोहम्मद, अब्दुल हकीम, इमरान, अली मोहम्मद, आजम और फरहद रजा को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की शाम सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें