फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईद मुबारक... ईदगाह मेंं पहली नमाज आठ तो दूसरी नौ बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीस रमजान पूरे होने के साथ ही बुधवार को दीदार-ए-चांद हो गया। बृहस्पतिवार को ईदगाह में पहली बार ईद की नमाज दो जमात से अदा की जाएगी। पहली नमाज सुबह आठ बजे से होगी। जबकि दूसरी नमाज एक घंटे बाद नौ बजे से होगी। वहीं चांद दिखने के साथ ही ईद की मुबारकबाद देने सिलसिला शुरू हो गई।
विज्ञापन


नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने मंगलवार को वीडियो जारी करके कहा था कि इस बार सड़कों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी है। इसलिए इस बार ईदगाह में अलग-अलग समय में ईद की नमाज दो जमात से अदा की जाएगी। ताकि नमाजियों की सफें सड़कों पर न लग सके। नायब शहर इमाम के मुताबिक पहली नमाज बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से होगी। जिसे वह खुद पढ़ाएंगे। इसके बाद नौ बजे से दूसरी नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों से ईदगाह में वक्त से पहले पहुंचने और प्रशासन व शासन द्वारा जारी आदेशों का पालन करने की अपील की है।

चांद दिखने के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह जाने वाली सड़कों पर नगर निगम की ओर से साफ सफाई कराई गई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


चांद रात... फज्र तक गुलजार रहा बाजार

बुधवार शाम चांद दिखने के बाद बाजारों में रौनक छा गई। टाउनहॉल, चौमुखा पुल, अमरोहा गेट, मंडी चौक, गलशहीद आदि क्षेत्रों के बाजारों खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने बुर्का, सलवार-सूट, चप्पल, चूड़ी व श्रृंगार का अन्य सामान खरीदा तो वहीं पुरुषों ने कुर्ता-पायजामा, टोपी, इत्र की खरीदारी की। चिकन के कुर्ते व रंग-बिरंगी टोपियों की धूम रही। सड़कों पर इस कदर भीड़ रही कि रास्ता निकलना मुश्किल हो गया। बाजार रात से लेकर सुबह फज्र तक गुलजार रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें