सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए टीम गठित की। बुधवार को टीम ने मूंढापांडे बुजपुर आशा वीरेश किराना स्टोर में छापा मारकर कुट्टू के आटा का नमूना लिया। इसके अलावा हरविजय सिंह के किराना स्टोर से भी कुट्टू के आटा की जांच के लिए नमूना लिया। कोठीवाल नगर स्थित जगदीश मदान की दुकान से भी कुट्टू आटा और साबूदाना की जांच के लिए टीम ने नमूने लिए। कोठीवालनगर स्थित राजेंद्र किराना स्टोर से राजगीर लड्डू का नमूना लिया। बंगला गांव स्थित प्रमोद कुमार सैनी के जनरल स्टोर से टीम ने कुट्टू के आटे का नमूना लिया। सहायक आयुक्त कहना है कि जांच के लिए गए नमूने वाराणसी स्थित लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही खाद्य सुरक्षा विभाग कार्यवाही करेगा। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेश पाल, राजीव कुमार वर्मा, धीरज कुमार, सहरिश सादात और अमिता जिज्ञासु शामिल रहे।
मिलावट का शक होने पर आप भी सूचना दें
सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि आम उपभोक्ता खाद्य पदार्थों के मिलावट के बारे में मोबाइल नंबर 9454468399 पर सूचना दे सकते हैं। शिकायत के आधार पर तत्काल टीम जांच के लिए भेजी जाएगी।