फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के साथ मिलकर होगा वायु प्रदूषण दूर करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में स्वच्छ हवा प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जल निगम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के साथ समझौता किया है। विशेषज्ञ नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों में तकनीकी जानकारी साझा करेंगे, ताकि मुरादाबाद को वायु प्रदूषण से राहत मिल सके।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विकास मिश्र ने बताया कि मुरादाबाद नगर को स्वच्छ वायु प्रदान कराने के उद्देश्य से नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास मिश्र के अलावा नगर निगम मुरादाबाद के पर्यावरण अभियंता विजेंद्र कुमार पाल, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सोहेल द्वारा संयुक्त रूप से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अंतर्गत शहर के वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम में देश के 120 शहरों के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए हैं। विकास मिश्र ने बताया कि यह केंद्र सरकार की योजना है। इसके क्रियान्वयन के लिए अभी विस्तृत दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इतनी जानकारी है कि केंद्र सरकार की ओर से नगर निगम को बजट जारी किया जाएगा, ताकि कार्यों को किया जा सके। इसमें शोधार्थी भी शहर में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें