फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलशहीद में मासूम को अगवा की कोशिश, लोगों ने ई रिक्शा चालक को पकड़ कर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में गुरुवार को ई-रिक्शा चालक पर एक बच्ची को अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए भीड़ ने उसे पकड़ लिया और धुन दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों से मामले की जानकारी की। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ की है, जिसमें उसने बच्ची को अगवा करने के आरोप को झूठा बताया।
विज्ञापन

गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह चौराहे के पास पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान बच्ची को ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा में बैठा लिया और ले जाने लगा। इसी दौरान बच्ची ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी आ गए और उन्होंने ई-रिक्शा चालक को पीछा कर पकड़ लिया। उसे बुरी तरह धुना और पुलिस को दे दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चौराहे के पास खड़ा सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बच्ची ई-रिक्शा में बैठ गई थी। कुछ देर बाद लोगों ने उसे चोर बताकर शोर मचा दिया। गलशहीद थाना प्रभारी कपिल सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक से पूछताछ की गई है। वह बच्ची को अगवा करने की बात से इनकार कर रहा है। बच्ची के परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें