फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उपलब्ध धनराशि को खर्च करने में शिक्षा विभाग फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विभिन्न मदों में जारी की गई धनराशि को खर्च करने में शिक्षा विभाग फिसड्डी है। निशुल्क पुस्तकों के भुगतान में 2.88 करोड़ रुपये के स्थान पर सिर्फ 1.63 करोड़ ही खर्च किए गए हैं, वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में व्यय का प्रतिशत 37.46 प्रतिशत है। सीडीओ ने बुधवार को विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शतप्रतिशत व्यय सुनिश्चित कर अभिलेखीय साक्ष्य पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 विभिन्न गदो में लिमिट के सापेक्ष व्यय की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। विद्यालय स्तर पर निर्माण कार्यों के लिए एसएमसी के खातों में जारी की लिमिट लिमिट 100 प्रतिशत के सापेक्ष व्यय का प्रतिशत 99.82 प्रतिशत है। सबसे खराब स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में व्यय की मिली, इस मद में व्यय का प्रतिशत सिर्फ 37.46 फीसदी है। बीएसए ने बताया कि जिलास्तर पर माह मार्च तक के व्यय के लिए अपेक्षित धनराशि मिल चुकी है। सीडीओ ने आवश्कतानुसार तत्काल व्यय करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 में यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में संचालित सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वर्तमान सत्र में पढ़ रही कक्षा-8 की छात्राएं अनिवार्य रूप से उसी विद्यालय की कक्षा 9 में प्रवेश लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें