फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मान्यता पर शिक्षा विभाग व क्रिप्टन स्कूल आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। क्रिप्टन स्कूल की मान्यता को लेकर शिक्षा विभाग व स्कूल प्रबंधन आमने-सामने आ गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को अमान्य बताकर बंद करने के निर्देश दिए हैं तो वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शासनादेश के अनुसार स्कूल के पास स्थायी मान्यता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मनोज बोस द्वारा क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को स्कूल बंद करने आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि कल्पना बंसल नाम की महिला ने शिकायत की थी कि क्रिप्टन पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित है। क्रिप्टन स्कूल के नाम से अभी तक विद्यालय को मान्यता नहीं मिली है। इसी भवन में संचालित हो रहे दिल्ली पब्लिक स्कूल की मान्यता का प्रयोग कर विद्यालय चल रहा है।
आरोप है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल को 29 मई तक तीन वर्ष की अवधि के लिए औपबंधिक मान्यता प्रदान की गई थी, जो समाप्त हो चुकी है। संस्था के द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल मुरादाबाद नाम से पुन: कक्षा एक से आठ की अंग्रेजी माध्यम की मान्यता के लिए किया गया आवेदन निरस्त किया जा चुका है। बीईओ ने कहा कि विद्यालय को विधिक मान्यता प्राप्त होने तक स्कूल बंद किया जाए।
विज्ञापन


वर्जन...
आरोप लगाया गया है कि हमारे स्कूल की 2022 में मान्यता खत्म हो गई, लेकिन 2013 और 2022 के जीओ के अनुसार एक बार तीन साल की मान्यता मिलने बाद दोबारा मान्यता लेने की जरूरत नहीं है। अपने आप ही मान्यता स्थायी हो जाएगी। सीबीएसई की मान्यता वर्ष 2025 तक की है। उप मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा स्कूल के नाम परिवर्तन का भी आदेश है। उसकी मान्यता है। मंडलीय समिति कमिश्नर, डीआईओएस, डीएम, जेडी की मान्यता है। प्रदेश सरकार ने भी इस पर मुहर लगाई है। हमें प्रताड़ित और परेशान करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है।
डॉ. एसके सिंघल, ट्रस्टी, क्रिप्टन पब्लिक स्कूल


ट्रस्ट में आपसी विवाद होने की वजह से मामला न्यायालय में विचाराधीन है। स्कूल का नाम डीपीएस से बदलकर क्रिप्टन पब्लिक स्कूल किया गया है। ट्रस्ट के पास डीपीएस के नाम से मान्यता थी। अब वह पहले आपसी विवाद निपटाएं। इसके बाद क्रिप्टन नाम से मान्यता लें। - विमलेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें