फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्जीवाड़ा कर ले लिया बीमा क्लेम, छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़ा कर बीमा क्लेम हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बीमा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक अमित मेहरोत्रा ने दर्ज कराए केस में बताया कि उनकी कंपनी भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण के लाइसेंस के तहत जीवन बीमा व्यवसाय में लगी है। कंपनी की एक ब्रांच मुरादाबाद में भी है।
जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, मुरादाबाद में कंपनी के खिलाफ एक वाद दायर किया गया था। जिसमें पॉलिसी के तहत नामांकित व्यक्ति प्रेम सिंह की पॉलिसी के तहत प्राप्त नहीं हुआ था। कंपनी ने शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच की तो पता चला कि कि प्रेम सिंह नाम के एक गलत व्यक्ति ने मूल नामांकित व्यक्ति प्रेम सिंह पुत्र जग्गू सिंह के नाम के समान नाम होने का लाभ उठाकर एक लाख 60 हजार का भुगतान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जांच की गई तो पता चला कि उसे भदोही जनपद के रहने वाले कर्मचारी ऋषिपाल चौबे ने अनुमोदित किया था। आरोप लगाया कि शुभम शर्मा, दीपक शर्मा, रोहित त्यागी और हरिओम यादव के साथ मिलकर प्रेम सिंह और ऋषिपाल ने यह फर्जीवाड़ा किया था। अक्टूबर 2021 से अब तक आरोपी ने पांच लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें