फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तलाकशुदा से इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती... फिर किया निकाह, बेटी को जन्म देते ही घर से निकाला

Tue, 09 Sep 2025 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरोहा की तलाकशुदा महिला ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद छजलैट निवासी युवक से निकाह किया। शादी के बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया तो युवक ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छजलैट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने तलाकशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पहले उसका निकाह बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था लेकिन पति से तलाक हो गया था।

महिला ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए छजलैट निवासी युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। करीब एक साल पहले आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। जिसके बाद से वह छजलैट में उसके साथ रहने लगी। करीब तीन माह पहले महिला ने एक बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद युवक ने महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को मारपीट कर बेटी समेत घर से निकाल दिया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने छजलैट थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें