फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डंपर चालक की गर्दन पर छुरे से हमला किया, घायल

Thu, 19 Nov 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गोपीवाला गांव में बुधवार को देर शाम पैसे के लेन-देन के विवाद में डंपर चालक की गर्दन को छुरे से हमला कर दिया। डंपर चालक को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गांव गोपीवाला निवासी रईस अहमद का पुत्र इमरान डंपर चालक है। उसके साथ गांव का एक अन्य युवक हेल्पर के रूप में काम करता है। मजदूरी को लेकर हेल्पर का इमरान से पहले दोपहर में भी कुछ विवाद हुआ। इमरान करीब शाम करीब 7:00 बजे घर से घूमने के लिए निकला तो आरोप है कि हेल्पर ने उस पर अपने घर के पास स्थित नहर के पास अचानक उस पर छुरे से जानलेवा हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कई बार किए। जिसमें इमरान गंभीर घायल हो गया। उसकी गर्दन में गंभीर घाव है। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इमरान के पिता रईस अहमद का कहना है कि हमला करने वाले तीन लोग थे। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि हेल्पर इमरान से अपनी दो दिन की मजदूरी के पैसे मांग रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश में हेल्पर ने इमरान पर हमला किया गया। घटना की जांच की जा रही है। इमरान को गंभीर हालत में ठाकुरद्वारा सरकारी अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें