फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद हाईवे पर ई-रिक्शा में डंपर ने मारी टक्कर, छह गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सुबह दस बजे ई-रिक्शा में ठाकुरद्वारा की ओर आ रहा था। तभी असलेमपुर बस स्टैंड के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। जिससे ई-रिक्शा में बैठे लोग उसके नीचे दब गए। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा से दबे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक डंपर को लेकर फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में ई रिक्शा चालक गांव लोंगी कला निवासी रोहतास सिंह, फोलादपुर निवासी आसीम और आस मोहम्मद, रघुनाथपुर निवासी आदर्श, दूल्हापुर निवासी जुबेदा और निंदपुर निवासी कलसुम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें