फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी से मनमुटाव पर पति ने पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पत्नी से चल रहे मनमुटाव से नाराज युवक ने बाइक से पेट्रोल निकलकर अपने ऊपर छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे युवक को देखकर दौड़े राहगीरों और ग्रामीणों से जैसे-तैसे आग बुझाई और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव नानक नंगली निवासी अरमान (24) पुत्र फैजान की शादी करीब 8 माह पहले नरगिस के साथ हुई थी। इसकी ससुराल रामपुर के थाना स्वार के गांव मिलक ताज खां में है। परिजन के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही अरमान और नरगिस के बीच कलह रहने लगी। चार दिन पहले नरगिस पति अरमान के साथ अपने मायके के चचेरे भाई की शादी में गई थी। वहां पर भी दोनों में फिर कुछ कहासुनी हुई और मनमुटाव हुआ। मंगलवार को अरमान और नरगिस बाइक से नानक नंगली लौट रहे थे। रास्ते में दोनों में एक बार फिर कहासुनी हो गई, जिसके बाद नरगिस बाइक से उतरकर वापस अपने मायके चली गई।
अरमान बाइक लेकर कांठ थाना क्षेत्र में करनपुर मार्ग स्थित गांव खूंटखेड़ा के मोड़ पर पहुंचा और यहां गन्ना कोल्हू के सामने बाइक रोककर खड़ा हो गया था। इसके बाद उसने बाइक से ही पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली। उसे आग की लपटों में घिरा देख राहगीर, ग्रामीण और कोल्हू पर मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। जैसे-तैसे आग को बुझाया, लेकिन तब तक अरमान बुरी तरह से झुलस चुका था। सूचना पर पहुंची पीआरवी अरमान को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आई। डॉ. राकेश कुमार ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अरमान की मां अफसाना, पिता फैजान आदि परिजन और थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी हालत मंगलवार शाम तक गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें