फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएसए ब्लू व व्हाइट टीमों ने जीते क्रिकेट मैच

Tue, 18 Apr 2023 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंडर-19 ट्रायल क्रिकेट लीग के तहत सोमवार को दो मैच खेल गए। पहले मैच में डीएसए ब्लू टीम ने डीएसए ग्रीन को हराया। दूसरे मुकाबले में डीएसए व्हाइट ने डीएसए ब्लैक को मात दी। दोनों मैच आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन

पहले मैच में डीएसए ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। ग्रीन टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 218 रन बनाए। इसमें अयान खान ने नाबाद 76 व अंश यादव ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएसए ब्लू के लिए जतिन व चरित्र चौहान ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए ब्लू ने 29 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। ब्लू टीम के प्रीत सिरोही ने सर्वाधिक 73, समर्थ रस्तोगी ने नाबाद 56 व मनी चौधरी ने 34 रन बनाए। डीएसए ग्रीन के लिए नमन पांडे ने 3 विकेट हासिल किए।
दूसरे मैच में डीएसए व्हाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 239 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। इसमें चाहत यादव ने सर्वाधिक व शानदार 85, केशव शर्मा ने 38 रन की पारी खेली। डीएसए ब्लैक के लिए सार्थक चौधरी ने 5 व शुऐब ने 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए ब्लैक 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। टीम के लिए सरफराज ने 51, कादिर ने 33 व अमन खान ने 16 रन बनाए। डीएसए व्हाइट के लिए फैसल ने 3 व वसीम ने 2 विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला डीएसए व्हाइट ने 71 रन से अपने नाम किया। अंपायर की भूमिका में जेपी सिंह, सोनू, रितेश और वकार रहे। स्कोरिंग काजल व विनीत कुमार ने की।
विज्ञापन

मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए सचिव विजय गुप्ता, डीएसए उपाध्यक्ष नाजिर अली, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, वैभव त्रिवेदी, नजाकत अली, मोहम्मद हसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें