फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दौड़ लगा रहे छात्र को नशे में धुत युवकों ने पीटा

Sat, 07 Feb 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज के फील्ड में शुक्रवार शाम को दौड़ लगा रहे छात्र को नशे में धुत युवकों ने पीट कर घायल कर दिया। मथुरा निवासी छात्र रवि ठाकुरद्वारा के कोचिंग सेंटर पर पुलिस भर्ती की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह शाम को अपने साथी छात्रों के साथ कॉलेज के फील्ड में दौड़ लगा रहा था। तभी ब्रेजा कार से नशे में धुत कुछ युवक वहां आए, उन्होंने छात्र पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसका छात्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीट कर घायल कर दिया। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है। छात्रों के गुटों के बीच आए दिन मारपीट की घटनाएं होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें