ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव निवासी राजीव सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका गांव में ही मेडिकल स्टोर है। उनके पास एक दिसंबर 2023 को उत्तराखंड के काशीपुर की फाइनेंस कंपनी के दो अधिकारी आए थे। दोनों ने उसे 11 प्रतिशत ब्याज पर 10 लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही थी। आरोपियों के झांसे में आकर राजीव ने अपने बैंक की पासबुक की फोटो प्रति, आठ ब्लैंक चेक, दुकान के लाइसेंस की कॉपी और अन्य कागजात उन्हें दे दिए। साथ ही आरोपियों ने लोन करवाने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये नकद भी लिए, लेकिन उसका लोन पास नहीं हुआ। राजीव का आरोप है कि बिना लोन दिए ही उसके खाते से पांच दिसंबर 2023 को 999 रुपये, आठ फरवरी को 2674, पांच अप्रैल को 7582 और पांच मार्च को 7582 रुपये कट गए। उसने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में जाकर इसकी छानबीन की तो पता चला की उसके नाम 3,97,000 का लोन है, जबकि उसे उक्त राशि नहीं मिली है। राजीव ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। संवाद